मेरठ, मार्च 23 -- संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना का प्रतिनिधिमंडल तहसील दिवस पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह एवं सीओ मवाना से मिलकर नगर में यातायात व्यवस्था सुधार एवं ई-रिक्शा संचालन के सुव्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में बताया कि मवाना नगर पालिका क्षेत्र में वर्तमान समय में यातायात जाम की समस्या अत्यंत गंभीर रूप धारण करती जा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों एवं आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना का प्रतिनिधिमंडल शैवाल दुबलिश, राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन ने सुझाव गिनाये कि ई-रिक्शाओं के लिए नगर में निर्धारित रूट (मार्ग) तय किए जाएं, जैसे पुलिस चौकी तिराहा स...