मथुरा, मई 22 -- धर्मनगरी में बढ़ती ई रिक्शाओं की संख्या और उससे होने वाली समस्याओं के लिए नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा बिहार घाट परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शों का प्रवेश निषेध करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि अधिक मास के चलते श्रद्धालुओं द्वारा वृंदावन की परिक्रमा लगाई जा रही है। श्रद्धालु दंडौती परिक्रमा भी कर रहे हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शे बंद होने चाहिए। भागवताचार्य डॉ.मनमोहन शास्त्री एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं महेश भारद्वाज ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा और तेज गति के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा, छोटे गड्ढों कारण इनके पलटने का खतरा अधिक रहता है। परिक्रमा मार्ग में रात्रि में परिक्रम...