हापुड़, अप्रैल 24 -- ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार सुबह छह बजे से विभिन्न मांगों को लेकर ई-रिक्शा संचालकों की हड़ताल शुरू हो गई। इस हड़ताल का सीधा असर आम जनजीवन पर देखने को मिला। कासकर दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गों नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। जहां डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की गई। शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालक आनंद विहार में एकत्र हुए और प्रदेश अध्यक्ष विशाल कौशिक और जिलाध्यक्ष वरुण त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया।जिला यह भी पढ़ें- घर से संभल कर निकले, ई-रिक्शाओं की आ...