मुरादाबाद, जनवरी 24 -- नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शनि बाजार में तहसील क्षेत्र के अलावा कई जनपद से खरीदार और व्यापारी पहुंचते हैं जिससे अवैध पार्किंग, बेतहाशा बढ़ते ई-रिक्शा और ओवरलोड वाहनों के कारण नगर की सड़कों पर शनिवार को जाम लगना आम बात हो गई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शनिवार को कदीर तिराहे से बाबू रामपाल मार्ग से होते हुए सुरजननगर रोड तक लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे और राहगीर जाम में फंसकर बेहाल नजर आए। शनिवार को हालात इतने बिगड़ गए कि यातायात सुचारू कराने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद पुलिस और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जाम में फंसे स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, मरीज और कामकाजी लोग सबसे अधिक परेशान हैं। लोगों का कहना है ...