ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर वकीलों का विरोध जारी
अलीगढ़, जुलाई 1 -- खैर, संवाददाता। आईजी स्टाम्प द्वारा 4 जून को जारी परिपत्र वापस लिए जाने के बावजूद तहसील के अधिवक्ताओं का विरोध समाप्त नहीं हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन और हड़ताल 9 जून से लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि 30 जून को अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार द्वारा जारी पत्र में प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2024 तथा उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक अनुज्ञापन नियमावली-1977 के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदन पर विचार के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सत्येन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि केवल परिपत्र वापस लेना पर्याप्त नहीं है। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर वकीलों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.