शामली, जून 24 -- शामली। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित फ्रंट कार्यालय एवं ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होने बताया गया कि हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ द्वारा 22 जून को जारी आदेशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को शामली तहसील स्थित उपनिबंधक कार्यालय में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स तथा स्टांप विक्रेताओं सहित सभी संबंधित सदस्यों ने आपसी सहमति से उपनिबंधक कार्यालय की तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रजिस्ट्री से संबंधित सभी कार्य अनिश्चितकाल के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में 13वें दिन भी हड़ताल जारी, आंदोलन तेज दस्तावेज लेखक संघ के...