ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रामपुर, जून 16 -- सैफनी/शाहबाद। प्रदेश में प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन शाहबाद के अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर व्यवस्था को तत्काल रोकने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्री लागू होने से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, विशेषकर जूनियर वकीलों के समक्ष रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू होने पर स्टाम्प विक्रेताओं के रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों और तकनीकी जानकारी से वंचित व्यक्तियों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में चौथे दिन भी न्यायिक कार्य प्रभावित अधिवक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.