ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना
बिजनौर, जून 17 -- धामपुर। तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश में लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल करते हुए पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया, जिससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित रहे। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना था कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं, जिनका समाधान किए बिना इसे लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से आम जनता और अधिवक्ताओं दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव के विरोध में तीसरे दिन भी धरना हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्यालय में आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.