बिजनौर, जून 23 -- तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन प्रदेश में लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में जारी रहा।बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने दसवें दिन हड़ताल करते हुए पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया, जिससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित रहे। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना था कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था में कई व्यावहारिक कठिनाइयां हैं, जिनका समाधान किए बिना इसे लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से आम जनता और अधिवक्ताओं दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धरने पर विनोद सैनी, सोमपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, सरफराज अहमद, अजय कुमार, शिव कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- डिजिटल ई-र...