ई रजिस्ट्री बिल वापस होने पर दस्तावेज लेखकों की हड़ताल समाप्त
शामली, जुलाई 1 -- कैराना। ई-रजिस्ट्री बिल वापस लेने के बाद दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल समाप्त हो गई। पिछले करीब 15 दिन से दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में हड़ताल पर थे, जिस कारण रजिस्ट्री बैनामे का कार्य बंद था। मंगलवार को शासन द्वारा ई रजिस्ट्री बिल वापस लेने पर दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों ने हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल समाप्त होने पर मंगलवार को सब रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री बैनामा कराने वालों की भीड़ लगी रही। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ कैराना शाखा के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने बताया कि मंगलवार से सभी दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री नियमावली के विरोध में 20 दिन से जारी हड़ताल समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.