ई-रजिस्ट्री बिल के विरोध में तहसील में धरना जारी
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- ई-रजिस्ट्री से जुड़े नए बिल के विरोध में तहसील परिसर में पिछले एक सप्ताह से चल रहा धरना सोमवार को भी अनवरत जारी रहा। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सैय्यद हसन अकबर जैदी ने की तथा संचालन संजय शिवम एड. द्वारा किया गया। धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार काम्बोज एड. ने सरकार के अधिकारियों पर अड़ियल रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक सरकार इस विवादित बिल को वापस नहीं लेती और संबंधित विभाग के मंत्री या प्रमुख सचिव स्वयं इसकी घोषणा नहीं करते, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन उन्होंने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों के हितों की रक्षा की गारंटी मांगी। संघर्ष समिति के सदस्य मनोज पाल और हेमंत अरोरा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.