सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। ई-रजिस्ट्री पर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों की लखनऊ आईजी स्टांप के साथ बैठक में आश्वासन पर सहमति बन गई है लेकिन रजिस्ट्री कार्यालयों को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर आज संडे में भी दस्तावेज लेखक धरने पर रहेंगे। वहीं, कार्यालय शिफ्टिंग पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बाद अब सिविल बार एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सोमवार को हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन अध्यक्ष लुकमान अहमद व महासचिव नवाब सिंह चौहान आदि ने बताया कि ई रजिस्ट्री पर सहमति हो गई है लेकिन कार्यालय शिफ्टिंग पर सोमवार तक हड़ताल जारी रहेगी। कहा जिले का एक रजिस्ट्री कार्यालय रविवार को भी खुलता है, जिसके विरोध में ...