ई-रजिस्ट्री को लेकर हड़ताल से राजस्व का कार्य हुआ प्रभावित
हापुड़, जून 18 -- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं और टाइपिस्टों द्वारा हड़ताल की जा रही है। इससे राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा है। संबंधित हड़ताल करने वाले लोगों ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को किसानों और आम जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की गई। पिछले चार पांच दिन से राजस्व विभाग में कोई रजिस्ट्री नहीं हो रही है। कहा गया है कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के तहत प्रस्तावित "निबंधन मित्र" प्रणाली भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी और इससे किसानों व आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल करने वालों ने इस नई व्यवस्था को "काला कानून" करार देते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की हुई है। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का धरना तीसरे दिन भी जारी, बैनामा कार्य पूरी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.