ई-रजिस्ट्री को बताया काला कानून, आंदोलन और तेज करेंगे
मेरठ, जून 23 -- नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सोमवार को भी मेरठ के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों पर तालाबंदी जारी रही। अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा स्टांप वेंडरों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने ई-रजिस्ट्री को काला कानून बताकर आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया। सोमवार को केंद्रीय संघर्ष समिति की ओर से प्रेसवार्ता हुई। जिसमें आंदोलनकारियों ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को काला कानून करार दिया। समिति के संयोजक परवेज आलम ने कहा कि मेरठ समेत प्रदेश के 22 जिलों में रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप है और सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि रविवार या किसी भी अवकाश के दिन रजिस्ट्री कार्य नहीं किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह और महामंत्री प्रशांत गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.