ई-रजिस्ट्री के विरोध में सातवें दिन भी हड़ताल जारी
मेरठ, जून 19 -- मेरठ। प्रदेश में लागू की गई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं का आंदोलन मेरठ में सातवें दिन भी उग्र बना रहा। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित द्वितीय एवं चतुर्थ सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरना जारी रहा। अध्यक्षता संरक्षक संजय गुप्ता और संचालन महामंत्री अनिल शर्मा ने किया। वहीं दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर आदेश वापस कराने की मांग की। प्रदर्शन को लेकर थोड़ी नोकझोंक भी हुई। आंदोलन कर रहे दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर कमिश्नरी तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपने के लिए कमिश्नरी पहुंचते समय पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोकने का प्रयास किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में सातवें दिन भी हड़ताल जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.