ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन
बाराबंकी, जून 17 -- बाराबंकी, संवाददाता। निबंधन विभाग में ई-रजिस्ट्री के माध्यम से निजीकरण करने को लेकर बुधवार को दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता व स्टाम्प वेंडरों ने विरोध जताते हुए हड़ताल शुरू कर दी। वकीलों ने सरकार केविरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यालय में ताला जड़ दिया। नवाबगंज, हैदरगढ़ व फतेहपुर तहसीलों में पूरे दिन काम काज ठप रहा। जिससे राजस्व को करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की चेतावनी वकीलों ने दी। अधिवक्ता रितेश नंदन की अध्यक्षता में भारी संख्या में दस्तावेज लेखक, वकील व स्टॉम्प वेंडर बुधवार की सुबह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। दरी बिछा कर वकील सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में ताला लगा दिया। धरने में मौजूद वकीलों में नवल किशोर वर्मा, धु्रव यादव, आशीष उपाध्याय, राहुल अवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.