ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने दिया धरना, प्रदर्शन
रामपुर, जून 25 -- ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्तागण जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनका कहना था कि ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया काला कानून है, इसे वापस लिया जाए। उन्होंने दलील दी कि इस प्रक्रिया के कारण तहसीलों में रोजगार से जुड़े हजारों स्टांप वेंडरों, दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं के सामने रोगार का संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने प्रकिया खत्म कराने की मांग की।इस यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.