शामली, जून 18 -- प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, डीड राइटर्स और स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। न्यायिक कार्यों के बहिष्कार के चलते जनपद की तीनों तहसीलों में बैनामा और रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे प्रतिदिन एक करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गुरुवार को तहसील शामली परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ताओं के चौंबर बंद रहे और उपनिबंधक कार्यालय पर धरना जारी रहा। हड़ताल के कारण न केवल संपत्ति संबंधी पंजीकरण कार्य प्रभावित हुए, बल्कि न्यायिक कार्य बंद रहने से फरियादियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का धरना तीसरे दिन भी जारी, बैनामा कार्य पूरी तरह ठप धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने ...