ई-रजिस्ट्री के विरोध में रोड जाम और रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी
शाहजहांपुर, जून 20 -- मिर्जापुर। प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को कलान तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन तेज कर दिया। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सांकेतिक रूप से स्टेट हाईवे जाम कर नारेबाजी की और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को सौंपा गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र शाक्य ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इसे जनविरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है और हड़ताल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.