ई-रजिस्ट्री के विरोध में मौन प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में तहसील परिसर के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अपने चैंबर बंद रखे, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह ठप रहा। शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सोमवार को आंदोलनकारियों ने शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन निकाला। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अफसरों की मनमानी और त्रुटिपूर्ण नीतियों के कारण जनता का अहित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आगामी चरणों में नगर में अर्द्धनग्न प्रदर्शन, चक्का जाम, रेल रोको आंदोलन, भूख हड़ताल और व्यापारियों के सहयोग से बाजार बंद कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.