अलीगढ़, जून 20 -- खैर, संवाददाता। उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा और अन्य निबंधन कार्यों को ऑनलाइन किए जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार और स्टाम्प व निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजवासीलाल ने सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने और जनता व अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम खैर पर धरना-प्रदर्शन के दौरान एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। इस संबंध में राजस्व परिषद के अध्यक्ष को पत्र भेजा गया है। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शि...