ई-रजिस्ट्री के विरोध में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, कल से हड़ताल
एटा, जून 16 -- ई-रजिस्ट्री के विरोध में मंगलवार को दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की तहसील सदर में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ई-रजिस्ट्री के विरोध में 18 से 21 जून तक सभी दस्तावेज लेखनक हड़ताल पर रहेंगे। सभी ने एक स्वर में सरकार की इस प्रक्रिया की निंदा की है। एसोसिएशन अध्यक्ष महेश चंद्र यादव ने बताया कि ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों के जीविकोपार्जन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर श्वेता सिंह को सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री से अविलंब ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि 21 जून तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। तब तहसील सदर में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखकों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। बैठक में प्रवेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.