ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
हाथरस, जून 27 -- ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर एवं टाइपिस्टों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। विरोध स्वरूप सभी ने काली पट्टी बांधकर उप निबंधक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। उन्होंने सरकार से पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, काली पट्टी बांधकर जताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.