बिजनौर, जून 24 -- सिविल बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार से जनता के हित में ई-रजिस्ट्री संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी तथा रोजगार पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से भी बचा जा सकेगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि सिविल बार एसोसिएशन ई-रजिस्ट्री के विरोध में समस्त अधिवक्ताओं, कातिबों एवं दस्तावेज लेखकों का समर्थन करेगी।बैठक की अध्यक्षता सुनील शर्मा एडवोकेट ने तथा संचालन हरिश्वर सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर तुलाराम, पुनीत शर्मा, रियाज आलम, सिराजुद्दीन, छत्रपाल सिंह, मनोज कुमार, रजा हुसैन, बलदेव सिंह, विशाल कुमार, विनय कुमार, विशाल त्यागी, शहजाद अहमद, रणवीर सिंह, विपिन कुमार, स्वाति सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री क...