ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
आजमगढ़, जून 17 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार को ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप निबंधक को सौंपा। निजामाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह और मंत्री कमलेश यादव के नेतृत्व में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से बड़ी संख्या में अधिवक्ता, मुंशी और स्टांप विक्रेता बेरोजगार हो जाएंगे। साथ ही आम जनता को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश ई-पंजीकरण मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दस्तावेज निजी पंजीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.