बिजनौर, जून 20 -- धामपुर। ई-रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन धामपुर ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम स्मृति मिश्रा को सौंपकर इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था के नाम पर तहसील स्तर पर वर्षों से कार्य कर रहे अधिवक्ताओं, मुंशियों, टाइपिस्टों और दस्तावेज लेखकों की आजीविका पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। सरकार का दायित्व रोजगार के अवसर बढ़ाना है, न कि लोगों को बेरोजगार बनाना। ज्ञापन में कहा गया कि ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू होने से हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। अधिवक्ताओं ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्या...