हापुड़, जून 30 -- ई-रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल से तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। करीब 15 दिन में करीब हजारों दस्तावेज रुके हैं और करोड़ों रुपये से अधिक का लेन-देन अटक गया है। सोमवार को अधिवक्ताओं नेतहसील में अर्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस नई व्यवस्था को वापस लेने के नारे भी लगाए गए। अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स और टाइपिस्ट 16 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। लोग रजिस्ट्री, वसीयत से लेकर सत्यापित नकल, भारमुक्त प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण आदि के लिए परेशान हैं। उन्हें कलेक्ट्रेट से दीवानी तक दौड़ लगानी पड़ रही है। मुकदमों की पैरवी से लेकर दाखिल-खारिज तक बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वाप...