मुरादाबाद, जून 29 -- ठाकुरद्वारा। प्रदेश सरकार द्वारा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्यालयों में फ्रेंचाइजी प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं एवं कातिबों का धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था से अधिवक्ताओं और कातिबों की आजीविका प्रभावित होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी रजिस्ट्री कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से निर्णय वापस लेने या पुनर्विचार करने की मांग की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आबिद अली चौधरी, सचिव सतीश वत्सल, नरेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, सजीव शर्मा, राजेंद्र सिंह, सौरभ गहलौत, चेतन सिंह, सलीम अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं कातिब मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने धामपुर में निकाली बा...