ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं और पुलिस में झड़प, थानाध्यक्ष से धक्कामुक्की
हरदोई, जून 25 -- सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर तहसील में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबिहारी मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं ने भगवा रंग के कपड़े में लपेटकर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला तैयार किया था। जैसे ही पुतला दहन की तैयारी शुरू हुई तो सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुतले में आग लगा दी, लेकिन थानाध्यक्ष ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पुतला अपने कब्जे में लेकर सरकारी वाहन में रखवा दिया। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं और पुलिस के बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.