ई-रजिस्ट्री के खिलाफ दस्तावेज लेखक आज से हड़ताल पर
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था की आड़ में रजिस्ट्री प्रक्रिया का निजीकरण किया जा रहा है, जिससे दस्तावेज लेखकों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक रजिस्ट्री कार्यालयों में कार्य नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष लुकमान अहमद, चौधरी नवाब सिंह, सोहन कुमार, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, लक्की धीमान आदि पदाधिकारियों ने बताया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से आम लोगों को भी तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनका आरोप है कि सरकार पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त कर निजी एजेंसियों को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.