गोरखपुर, जून 28 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन चौरीचौरा की शनिवार को साधारण सभा की आवश्यक बैठक अजीत कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्व सम्मत से प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रदेश सरकार निबंधन कार्यालय में ई-रजिस्ट्री (निजिकरण) को लागू करने की कार्रवाई की घोर निन्दा प्रस्ताव पारित किया। काला कानून वापस लेने लेने के लिए बार एसोसिएशन चौरीचौरा न्यायिक बहिष्कार कर प्रदेश सरकार से ई-रजिस्ट्री वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन करने के साथ उपनिबंधक कार्यालय में पहुंच कर ताला लगा दिया। विरोध के बाद भी रजिस्ट्री होने की सूचना पर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री प्रणाली का वकीलों का विरोध जारी अधिवक्ताओं ने कहा कि इस कानून से...