पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।दो महीने में दो बार पूर्णिया सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। इन दो महीने में भेजे गए थ्रेट मेल के लिए दो अलग- अलग सॉफ्टवेयरों का प्रयोग किया गया है। फरवरी महीने में कोर्ट को भेजे गए धमकी भरे ई- मेल के लिए वीपीएन एप का प्रयोग किया गया था, जबकि इस बार आउटलुक माइक्रोसॉफ्ट के जरिए ई- मेल भेजा गया है। पिछली दफे भेजे गए ई- मेल का जर्मनी कनेक्शन पाया गया था। हालांकि वीपीएन एप के जरिए भेजे गए उस ई- मेल का भी वास्तविक लोकेशन निकालना कठिन बना हुआ है। इसके लिए पुलिस ने वीपीएन से ई- मेल भेजने वाले के वास्तविक लोकेशन एवं आईपी एड्रेस को लेकर रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- दो माह में दूसरी बार पूर्णिया सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी इस बार भेजे गए थ्रेट ई- मेल को लेकर पुलिस की प्रारंभिक जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.