हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी। वेटेरन सिग्नलर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड ने अपने प्रथम स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष कर्नल जगत सिंह जंतवाल (सेवानिवृत्त) ने एसोसिएशन की ई-बुक सिग्नल कनेक्ट का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि यह ई-बुक पूर्व सैनिकों के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एक कार्य-आधारित दस्तावेज है। कर्नल जंतवाल ने संपादकीय टीम महेश भट्ट, राजेश महतोलिया व पुष्कर मेहरा समेत सभी सहयोगी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों व सदस्यों ने उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने की शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.