पटना, अप्रैल 1 -- बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार, पॉस्को आदि से जुड़ी शिकायतों के लिए अब बाल अधिकार संरक्षण आयोग जाने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत दर्ज करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने जा रही है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ई-बाल अधिकार पोर्टल बनाया है। पोर्टल पर देश के किसी भी कोने से बिहार के बच्चे या उनके अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उनकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई शुरू होगी। यह पोर्टल 15 अप्रैल के बाद शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष अमरदीप ने दी। उन्होंने कहा कि पोर्टल बन कर तैयार है। उसका ट्रॉयल चल रहा है। 15 अप्रैल के बाद उसे लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद शिकायत करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी। पोर्टल की शुरुआत करने के बाद ई-बाल अधिकार एप भी लांच किया जाएगा। इससे कहीं से कभी भी शिकायत दर्ज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.