पटना, जनवरी 31 -- सीएनजी और ई-बसों के परिचालन से अब तक 25 लाख से अधिक डीजल की बचत हुई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधीन 884 बसें चल रही हैं। इनमें 366 सीएनजी और 25 ई-बसें शामिल हैं। ई-बसों से अब तक लगभग 25.67 लाख लीटर डीजल की बचत की गई। परिवहन विभाग के अनुसार, छह हजार 778 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया गया है। परिवहन जनित प्रदूषण में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आई है। डीजल बसों की तुलना में वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य को जल्द ही लगभग 400 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के परिचालन से डीजल और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता और कम होगी। कार्बन फुटप्रिंट घटेगा और शहरी व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, शांत और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी। निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.