राम महेश मिश्रा, अप्रैल 13 -- UP News: ई-बसों में मुसाफिरों को सुरक्षा देने के लिए लगाए गए पैनिक बटन इतिहास बनते जा रहे हैं। 2021 में लंबे-चौड़े दावों के बीच ई-बस सेवा शुरू की गई थी, तब इनमें पैनिक और स्टॉप बटन लगाए गए थे। यात्री द्वारा इन्हें दबाने पर अगले स्टॉप पर सहायता को पुलिस पहुंचने की व्यवस्था थी पर ई-बसों के स्मार्ट कंट्रोल रूम की कनेक्टिविटी थाना-चौकी से न हो पाने की वजह से यह सेवा महज नाम बनकर रह गई। आज तक एक बार भी पैनिक बटन नहीं दबा। शहर में तीन चरणों में 100 ई बसों का संचालन शुरू कराया गया था। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधीन चली ई-बसों में दूसरी यह सुविधा थी कि यात्री यदि किसी स्टॉप पर उतरना चाहते है तो वह आवाज न लगाए बल्कि बस के भीतर लगे लोहे के पोल पर बटन लगी थी। इस बटन को दबाते ही चालक केबिन में लगी घंटी से स...