औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और प्रदूषण कम करने की अपील के बीच औरैया रोडवेज डिपो को जल्द ईवी स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय स्तर पर तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया गया है और रोडवेज परिसर में तीन चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाने की योजना तैयार की गई है। चार्जिंग प्वाइंट बनने के बाद यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की राह साफ हो जाएगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ई-बसों के संचालन से डीजल और पेट्रोल की खपत में कमी आएगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में औरैया डिपो की अधिकांश बसें डीजल आधारित हैं। कई बसें कंडम घोषित होने के बावजूद संचालन में लगी हुई हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही ...