गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में संचालित सभी दवा दुकानें बुधवार को ई-फॉर्मेसी के विरोध में बंद रहेंगी। शहर के आंबेडकर चौक के समीप मंगलवार को गोपालगंज केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 19 मई की मध्य रात्रि के 12 बजे से लेकर 20 मई की मध्य रात्रि 12 बजे तक ई-फॉर्मेसी के विरोध में जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष बासुकी नाथ सिंह व सचिव रवि कुमार ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में उक्त बंदी की जाएगी। क्योंकि ई-फॉर्मेसी के तहत नकली, नशीली व अवैध दवाओं की बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन आज बंद रहेगी जिले की दवा की दुकानें इस बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग केन्द्र सरकार से की गयी है। इसको लेकर ...