ई-फार्मेसी के विरोध में राजस्थान बंद; कल नहीं खुलेंगी दवाइयों की दुकानें
नई दिल्ली, मई 19 -- ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को देशभर में दवाइयों की दुकानों के बंद रहने की घोषणा ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। इस फैसले की पालना में राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने भी पूरे प्रदेश में दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस बंद को लेकर प्रदेश में एकरूपता नहीं दिख रही है और कुछ संगठनों ने इससे दूरी बनाने का फैसला किया है।ई-फार्मेसी पर सवाल राजस्थान केमिस्ट एलायंस के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने इस बंद को जनहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। उनका कहना है कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन के चलते बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं की बिक्री बढ़ रही है। इसके साथ ही फर्जी पर्चों का उपयोग और एंटीबायोटिक तथा नशीली दवाओं की अनियमित उपलब्धता जैसी समस्याएं सामने आ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.