साहिबगंज, मई 20 -- साहिबगंज। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को यहां दवा दुकानें बंद रही। शहर के दवा दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर ऑनलाइन फार्मेसी का पूर्ण रूप से विरोध किया है। हालांकि बंदी का समर्थन नहीं करने वाले शहर में कुछ दुकान खुली रही । साहिबगंज जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया संगठन के निर्देश पर यहां बंद असरदार रहा है। ई फार्मेसी के विरोध में जिले भर की सभी दवा दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया । उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदार जो संगठन के विपरीत थे, अपनी दुकान बंद नहीं रखा। इससे संगठन को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करती है तो भविष्य में ऑल इंडिया संगठन के निर्देश पर इससे बड़ा आंदोलन किया ...