ई-फार्मेसी के खिलाफ दवा कारोबारियों की हड़ताल
बलिया, मई 21 -- बलिया, संवादाता। ई-फार्मेसी समेत अन्य कई समस्यायों को लेकर बुधवार को जनपद की थोक और फुटकर दवा की दुकानें बंद रही। इसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दावा है कि हड़ताल से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दवा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवाई बिक्री के खिलाफ दवा व्यवसायिओं की हड़ताल असरदारदवा की दुकानें बंद दवा के ऑनलाइन कारोबार समेत अन्य कई कठिनाइयों को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के अपील पर बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल का आयोजन किया गया था। शहर के साथ ही सभी तहसीलों तथा चट्टी-चौराहों की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया था। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह का कहना है कि दवाओं की अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.