बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। ई-पॉस मशीनों में सर्वर समस्या के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिल रहा है। राशन डीलरों ने समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो वे मशीनों को डीएम कार्यालय में जमा कर देंगे। सुधीर, पिंटू, प्रदीप, ब्रजेश आदि राशन डीलरों का कहना है कि ई-पॉस मशीनों में सर्व नहीं आने के कारण ठप पड़ी हुई है। वितरण के दौरान उपभोक्ता राशन लेने के लिए आते है मगर मशीन नहीं चलने के कारण उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर उपभोक्ताओं व डीलरों के बीच भी कहासुनी होती है। बताया कि कई दिनों से मशीने बंद है। आरोप है कि कई बार आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग कर चुके है मगर कोई समाधान नहीं होता है, जिससे डी...