बक्सर, मई 12 -- बक्सर। पिछले चार दिनों से ई-पॉस मशीन से एक राशन कार्डधारी का ट्रांजेक्शन करने में पांच मिनट से अधिक समय लग रहा है। फलस्वरुप दुकानों में अत्यधिक भीड़ जुट जा रही है। इससे विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह कार्डधारी अपना काम-धंध छोड़कर राशन लेने आते हैं, लेकिन सर्वर या मशीन की धीमी गति के कारण ज्यादात्तर लोग वापस लौट जाते हैं। इससे सभी के मन में गलतफहमी उत्पन्न हो जा रही है कि डीलर जानबूझकर देरी या बेईमानी कर रहे है। विजन टेक के कोऑर्डिनेटर से डीलरों ने इस समस्या को दूर करने की मांग की है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...