लातेहार, दिसम्बर 18 -- बेतला, प्रतिनिधि । विभाग द्वारा ई-पॉश मशीन को ठीक कराने के बाद गुरुवार से बेतला लैम्पस में धान की खरीदारी शुरू हो गई। इसबारे में लैम्पस अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने गुरुवार को धान बिक्री के लिए मेसेज किए कुल 10 किसानों में 6 से 160 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति किए जाने की बात बताई। समाचार भेजे जाने तक धान-अधिप्राप्ति करने का सिलसिला जारी था। वहीं अध्यक्ष ने ई-पॉश मशीन के पूरी तरह से दुरुस्त होने की बात बताते अब किसानों से धान की खरीदारी करने में किसी तरह की परेशानी होने की बात से सीधा इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.