समस्तीपुर, अगस्त 7 -- समस्तीपुर। जिले के कुल 147 ई-पैक्स समितियों में सदस्यों का केवाईसी सत्यापन के लिए सहकारिता विभाग की ओर से नि:शुल्क केवाईसी शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन इन शिविरों का जिला सहकारिता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने जायजा लिया। शिविर में सभी सदस्य को केवाईसी कराने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल न.,बैंक खाता विवरण, अपनी फोटो समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाना अनिवार्य किया गया है।

केवाईसी प्रक्रिया बिहार सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड तथा भारत सरकार के सहयोग से राज्य की सभी कंप्यूटरीकृत ई-पैक्स समितियों के सदस्यों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य का केवाईसी सत्यापन किया जा रहा है। इस उद्देश्य को पूरा...