ई-पास मशीन खराब होने से तीन दिन से खाद के लिए भटक रहे किसान
कन्नौज, जुलाई 23 -- उमर्दा, संवाददाता। धान की रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को फसल में डालने के लिए यूरिया और पोटाश खाद की जरूरत है, लेकिन उमर्दा साधन सहकारी समिति पर पिछले तीन दिनों से ई-पास मशीन खराब होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। खाद लेने पहुंचे किसान घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। समिति पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं। किसानों के मुताबिक धान की रोपाई के बाद फसल में समय से खाद डालना जरूरी है। ई-पास मशीन खराब होने से खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दस दिनों से समितियों के सर्वर डाउन, किसान परेशान इससे किसानों के सामने फसल की देखभाल को लेकर संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसल की वृद्धि प्रभावित हो सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.