बलरामपुर, जनवरी 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में ई-पास मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित अवधि में कई राशन कार्ड धारक सरकारी खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि पहले वितरण की तिथि 8 से 28 जनवरी तक तय थी, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते इसे बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है। डीएसओ कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि 30 जनवरी तक आधार आधारित सत्यापन से खाद्यान्न दिया जाएगा, जबकि 31 जनवरी को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण होगा। सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने कोटेदार के यहां जाकर समय से खाद्यान्न प्राप्त कर लें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद खाद्यान्न नहीं देता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.