प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन, प्रयागराज मंडल के बैनर तले गुरुवार को रेलवे पेंशनरों ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों ने रेलवे बोर्ड द्वारा मैनुअल मानार्थ पास बंद कर ई-पास अनिवार्य किए जाने का विरोध किया। मंडल मंत्री मदन लाल और मंडल अध्यक्ष राज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एके भारद्वाज, हिंछलाल सिंगरौर, शेषमणि त्रिपाठी, राजनारायण वर्मा, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...