ई-पाश मशीन बनी किसानों के लिए परेशानी
कन्नौज, जून 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है, लेकिन किसानों को ई-पाश मशीन के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले गेहूं बिक्री के दौरान थंब मशीन से अंगूठे का सत्यापन आसानी से हो जाता था, जिससे किसानों का कार्य शीघ्रता से पूरा हो जाता था, लेकिन अब ई-पाश मशीन के माध्यम से आई-स्कैन (आंखों की पहचान) की व्यवस्था लागू होने के बाद कई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। विशेष रूप से उन किसानों को अधिक दिक्कत हो रही है जिनकी आंखों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है। ऐसे किसानों की आंखों की पहचान मशीन द्वारा आसानी से नहीं हो पाती। कई बार आई-रेश कैप्चर नहीं होने के कारण किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। केंद्र प्रभारियों को सत्यापन कराने के लिए किसानों को अंधेरे स्थान पर ले जाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.