हरदोई, जून 18 -- बिलग्राम। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-पंजीयन व्यवस्था के विरोध में बिलग्राम तहसील के अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। चल रही कलमबंद हड़ताल को अब 20 जून तक बढ़ा दिया गया है। इससे तहसील परिसर में पंजीयन कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बिलग्राम अधिवक्ता वेल्फेयर एसोसिएशन के मंत्री शिवकुमार पाल तथा बिलग्राम अधिवक्ता एसोसिएशन के महामंत्री सुदामा प्रसाद सक्सेना ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ई-पंजीयन मॉड्यूल को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- सरधना में तहसील में प्रदर्शन, राजस्व मंत्री का पुतला फूंका अजय कुमार, आसिफ अली शम्मू, रामासरे...